अररिया, जून 9 -- भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में रविवार की अहले सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनो पति-पत्नी बताया गये है। गंभीर रूप से घायलों में मजीद व उनकी पत्नी बीबी मरियम खातून शामिल हैं। दंपती को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भरगामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर डा संतोष कुमार ने बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बरमोतरा निवासी मो मजीद का पड़ोसी के बीच बसोवास का ज़मीन पर रास्ता को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी बीच रविवार की अहले सुबह पड़ोसी अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मो मजीद के जमीन का जबरन घेराबंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.