अररिया, जुलाई 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति द्वारा द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय में नियमित योग कक्षा के दौरान गुरुवार को बड़े ही धूमधाम के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस मौके पर योगी भाई व बहने भजन और संबोधन के द्वारा गुरु महिमा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योगी सुरेंद्र मंडल ने बड़ी अनोखी अंदाज में मंच संचालन किया और गुरु महिमा पर बहुत ही अच्छे ढंग से प्रकाश डाला। जिसमें सभी योगी भाई- बहनों का भरपूर सहयोग तन मन धन से रहा। खास तौर पर योगी योगेंद्र बाबू, काशी बाबू ,शंकर रामदास,बिपिन झा,शंभू कुमार, नमिता वर्मा,अंबिका बहन,शिखा बहन,लक्ष्मी साह ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.