अररिया, जून 23 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। जिले में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत नहीं मिल रही। पिछले चार दिनों से आसमान में छाए बादल के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर के प्रमुख सड़कों के अलावा विभिन्न गली मोहल्ले की सड़कों पर जल जमाव हो जाने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण एक तरफ जहां खेत और खलिहानों में रखे मूंग फसल को नुकसान पहुंच रहा है वहीं दूसरी तरफ धान के बिचड़ा को फायदा पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि लगातार बारिश और धूप नहीं निकलने के कारण किसान मूंग का फसल तैयार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि बारिश के बाद धान के खेतिहर किसान धान के बिचड़ा में उर्वरक डालकर तैयार करने में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.