भागलपुर, अप्रैल 2 -- भरगामा, एक संवाददाता । भरगामा के पैकपार में क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित एक समारोह में मैट्रिक परीक्षा में सातवींं रैंक लाने वाली मानसी सिंह को सम्मानित किया गया। मानसी सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में सातवीं रैंक लाई थी। मानसी के अलावा इनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मानसी को वस्त्र, कलम, डायरी और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मानसी को मिठाई खिलाकर उसकी इस उपलब्धि की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए परिवार और समाज को एक साथ मिलकर प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.