अररिया, जुलाई 5 -- अररिया, एक संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया अंतर्गत कार्यरत मानवबलों एवं बटन पट चालकों को सुरक्षित रूप से काम करने के लिए सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में आज विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया (शहरी) पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार एवं सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने शहर में कार्यरत मानव बलों को नया 33 केवी और 11 केवी हैंड ग्लव्स और गम बूट दिया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि हैंड ग्लब्स से जहाँ मानव बल सुरक्षित माहौल में कार्य करेंगे वहीं इससे 11 केवी फीडरों की भी अनावश्यक ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मौके पर शहर में कार्यरत मानवबल मो वारिस, मो नौशाद, संतोष झा, सुमन मिश्रा, चंद्रशेखर मेहता, मो शमशाद, बाल्मीकि मिश्रा एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.