भागलपुर, सितम्बर 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जोगबनी थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में हुए मारपीट में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि पूर्व में भी जमीनी विवाद में इनके द्वारा मारपीट की गई थी । उस वक्त इनलोगों को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया था । थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के साथ ही ये सभी 107 के उल्लंघन के दोषी भी पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों मोहम्मद रिजा, मोहम्मद इसराफिल, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद राहुल व मोहम्मद राहिल शामिल हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में अररिया भेज दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.