अररिया, जून 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा पर सभी ने खुशी जताई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा व पार्षद चांदनी सिंह ने कहा कि फरवरी- मार्च में आयोजित विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान सदन में इस वृद्धि के लिए सरकार के समक्ष मांग रखी थी। सदन में विभागीय मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया था। अब वृद्धि की घोषणा से योजना अंतर्गत लाखों लाभार्थी को इसका लाभ मिलने लगेगा। सरकार के इस ऐतिहासिक कदम एवं निसहायों को एक मजबूत सहारा देने के लिए सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभु प्रसाद साह, प्रताप नारायण मंडल, प्रदीप कनोजिया, सुजाता कनोजिया, आयुष कुमार कालू,डिंपल चौधरी,नम्रता सिंह,शिवानी सिंह आदि भाजपा नेताओं ने पेंशन की तीन ...