भागलपुर, जून 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सीमांचल क्षेत्र से भाजपा की नई प्रदेश कमिटी में ब्राह्मणों को पदाधिकारी नहीं बनाने पर जो बिहार ब्राह्मण फेडरेशन ने आक्रोश व्यक्त किया है। बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने भाजपा प्रदेश कमेटी की घोषणा के बाद सीमांचल क्षेत्र में एक भी ब्राह्मण को जगह नहीं देने पर गहरा दुख जताया है। जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने कहा कि पूरे सीमांचल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का एक भी ब्राह्मण ना विधायक है और ना सांसद है, ना विधान परिषद सदस्य है,इस परिस्थिति में पार्टी द्वारा पदाधिकारी भी नहीं बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है, पूरे सीमांचल क्षेत्र में लगभग सभी जिले में डेढ़ दो लाख से अधिक ब्राह्मणों की संख्या है। सभी ब्राह्मण एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी को वोट देते है, लेकिन जब पार्टी द्वारा क...