भागलपुर, अगस्त 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के सहबाजपुर पंचायत के भद्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने भाग लिया। बैठक का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति कुंवर ने किया। कार्यक्रम का संयोजन बीरेंद्र आनंद ने किया। बैठक की शुरुआत में ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर का स्वागत बुके और अंगवस्त्र प्रदान कर किया। जिसको लेकर जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने मौजूद ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। बैठक में ब्राह्मण समाज की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए समाज निर्माण के कार्य में किए गए उल्लेखनीय योगदान के बावजूद उपेक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया...