अररिया, जुलाई 16 -- पलासी (ए.सं.)। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। इस क्रम में सीओ सुशीलकांत सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड क्षेत्र के कुल 21 पंचायत हैं जिसमें कुछ पंचायत पूर्ण तथा कुछ पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित रहता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न नदी के घाटों पर नाव की व्यवस्था करवा दी गयी है। साथ ही अन्य चिन्हित स्थानों पर नाव की व्यवस्था की जायेगी। वहीं सीओ ने बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों के लिये ऊंचे स्थानों पर कम्यूनिटी किचन चलाने की जानकारी दी। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.