भागलपुर, मार्च 18 -- नरपतगंज(अररिया), एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौक पर 12 मार्च की रात गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी अनमोल यादव को छुड़ा लिया गया था। इस दौरान हाथापाई, धक्कामुक्की के बाद नीचे गिरने से एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत हो गयी थी। इस पूरे प्रकरण में फुलकाहा थानेदार रौशन सिंह की लापरवाही सामने आई। घटना की जांच के बाद पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी पीके मंडल में फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। थाना के वाहन चालक सह गृहरक्षक अजय कुमार पासवान को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध में डीआईजी पीके मंडल ने कार्रवाई संबंधी पत्र जारी करते हुए एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र के अनुसार अररिया एसपी, फारबिसगंज डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.