भागलपुर, जुलाई 12 -- अररिया । वरीय संवाददाता अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड स्थित खरहट गीतवास निवासी शेखर मंडल ने प्रोफेशनल फाइट चैंपियनशिप ओपन टूर्नामेंट 2025 में शानदार जीत दर्ज की है। शेखर की इस उपलब्धि से जिले का मान, सम्मान व स्वाभिमान भी बढ़ा है। स्व. हरिश्चंद्र मंडल के लाड़ले शेखर ने 9-10 जुलाई को भागलपुर के सेंडिस कंपाउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में पहले मध्यप्रदेश और फिर उत्तरप्रदेश के फाइटर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जानकारी देते हुए अररिया कॉलेज के स्पोर्ट्स अफसर डॉ. मुकेश सिन्हा ने कहा, 'शेखर ने न केवल गांव, बल्कि बिहार का नाम भी ऊंचा किया। यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। कड़े मुकाबलों में शेखर ने ताकत के साथ अनुशासन और रणनीति का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता में कोच साजन कुमार, भाई चंदन और मां का अहम योगदान रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.