अररिया, जून 27 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरदबट्टा पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार मंडल को गोली मारने के कांड में वांछित एक अप्राथमिक आरोपित को नाटकीय ढंग से कटिहार से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये अप्राथमिक शिवम झा सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के पलासमनी गांव का रहने वाला है। शिवम पर बरदबट्टा पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार मंडल को गोली मारने के मामले में पलासी थाना में मामला दर्ज था। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस को बहुत दिनों से इनकी तलाश थी। इन्हें कटिहार रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...