अररिया, अगस्त 4 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र से शराब मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी शनिवार की रात्रि पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी से हाथ निकालकर थाना से भागने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई है। पुलिस लगातार दोनों की खोजबीन में जुटी हुई है। शुक्रवार को 720 बोतल नेपाली शराब के साथ फुलकाहा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को फुलकाहा थाना में रखा गया था हालांकि थाना में हाजत नहीं होने के कारण हथकड़ी लगाकर थाना में ही पुलिस की अभिरक्षा में रखा जाता है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी रामघाट पंचायत के वार्ड पंच निवासी रोशन कुमार यादव पिता भूपेंद्र यादव एवं वार्ड नंबर 05 निवासी रूपेश कुमार यादव पिता किसुनदेव यादव है। शनिवार की संध्या पुलिस ने नेपाली शराब एवं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.