अररिया, जून 11 -- फ़ारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल का अमृत वर्ष,विकसित भारत,गरीब कल्याण सेवा सुशासन का वर्ष रहा है। आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ लेते हुए विकसित भारत का परिकल्पना साकार होने की बात कही थी,जो सपना नहीं हकीकत साबित हो रही है। उक्त बातें अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर फारबिसगंज नगर भाजपा के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह के अलावे विधायक विद्यासागर केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,जिला उपाध्यक्ष प्रताप नरायण मंडल,प्रवीण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भु साह, पूर्व म...