भागलपुर, जनवरी 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया नगर परिषद स्थित वार्ड 15 पीएचईडी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह से गंदे नाले की सफाई शुरू हुई। इससे गंदगी व दुर्गन्ध से जूझ रहे मोहल्लेवासियों को काफी राहत मिली है। इसे 'हिन्दुस्तान' में छपी खबर का असर बताया जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने इसके लिए 'हिन्दुस्तान' को धन्यवाद दिया है। लेकिन साथ ही कहा कि जबक तक नाली से जुड़े सेप्टिक टंकी व बाथरूम का पानी बंद नहीं होगा तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। हालांकि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने कहा कि नाली से कनेक्टेड सेप्टिक टंकी व बाथरूम का पानी बंद कराया जाएगा। इससे लिए संबंधित लोगों को नगर परिषद प्रशासन की ओर से नोटिस भेजी जाएगी। यदि नोटिस पर भी वे लोग नाली से कनेक्टेड सेप्टिक टंकी व बाथरूम का पानी बंद नहीं किया तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.