अररिया, जुलाई 9 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में होने वाले पंचायत उप चुनाव तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री देकर बूथों की ओर रवाना कर दिया गया है। यह जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव कुजरी पंचायत में पंचायत समिति पद पर, सोहंदर पंचायत में वार्ड सदस्य पद पर तथा कनखुदिया पंचायत में सरपंच पद पर चुनाव कराया जा रहा है। आरओ श्री प्रकाश ने बताया कि मतदान में 16708 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत उप चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कुजरी पंचायत में पंचायत समिति पद पर छह उम्मीदवार हैं तो वही कनखुदिया में सरपंच पद के लिये व सोहंदर में वार्ड सदस्य पद पर 02 प्रत्याशी मैदान में हैं। आरओ श्री प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.