अररिया, जून 17 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना अंतर्गत पथराहा में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के बाद एसडीओ द्वारा उक्त भूमि पर 144 की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अंचल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम के द्वारा उक्त भूमि पर लगे मक्का फसल को पुलिस टीम के सहयोग से जब्त कर थाना लाया गया।सोमवार को थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार , थानाध्यक्ष अमित कुमार के मौजूदगी में विधिवत ढंग से मक्का की नीलामी की गई। अधिक बोली लगाने वाले लोगों के नाम मक्का को दिया गया। जबकि जमा किये गए राशि को सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। बताते चलें कि पथराहा निवासी हाजी असगर व नजरुल के बीच भूमि विवाद चल रहा था मामला बढ़ने के बाद 144 की कार्रवाई उक्त भूमि पर की गई इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा उक्त भूमि पर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.