अररिया, जुलाई 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली बकरा, भलुआ, बरजान, लोहंद्रा, बहेलिया, परमान आदि नदियों के जलस्तर कम हो रहा ह। हालांकि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। लांहंद्रा व बहेलिया नदि में पानी आने से रहटमीना, सौरगांव, कोतहपुर, पोखरवा, पर्वत्ता, महेशखुट आदि गांवों के निचले सतहों खेत खलिहानों पर पानी जमा हुआ था, लेकिन स्थिति में सुधर रही है। खेतों में पानी लगे रहने से किसान धान के रोपनी में तेजी से लग गए हैं। खेतों में पानी लगने के कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि नदियों के जलस्तर बढ़ने से खेत खलिहानों सहित अगल बगल में जल जमाव हो गया था। इससे बाढ़ की आशंका सताने लगी थी। जलस्तर में कमी होने के साथ लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.