भागलपुर, फरवरी 10 -- अररिया, एक संवाददाता। कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरैया में बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के गरैया निवासी बीबी शहनाज और बीबी सादिया सुल्तान बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...