भागलपुर, मार्च 3 -- बथनाहा, एक संवाददाता । बथनाहा-बीरपुर सड़क मार्ग पर भंगही स्थित मिल्की डुमरिया चौक के पास रविवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक युचक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल विराटनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भंगही पंचायत की पूर्व मुखिया चांदनी देवी एवं शिव नारायण यादव के बेटे शशिकांत यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। शशिकांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। जोगबनी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव , नागेश्वर याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.