अररिया, जुलाई 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। अररिया जिले में मोटे अनाज के खेती की अपार संभावनाएं हैं। यहां के किसान मोटे अनाज की खेती कर अधिक से अधिक मुनाफा ले सकते हैं। मोटे अनाज की खेती के लिए अररिया की जलवायु और मिट्टी पूरी तरह उपयुक्त है। बदलते मौसम के अनुरूप समय की मांग को देखते हुए किसानों को अधिक से अधिक मोटे अनाज की खेती करनी चाहिए। यह बातें बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरके सुहाने ने कही। कृषि विज्ञान केंद्र में मोटे अनाज की खेती का जायजा लेने के बाद डॉ सुहाने ने कहा कि मोटे अनाज की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मोटे अनाज का है। किसानों को आगे आकर मोटे अनाज की खेती अपनानी चाहिए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.