अररिया, जून 27 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश थमने के बाद जिले में धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरूवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने के बाद मौसम में उमस बढ़ गई। इसके बाद दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के वक्त गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोग गर्मी से बचने के लिए लोग इधर-उधर बिलबिलाते नजर आए। बुधवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 26 डिसे दर्ज की गई। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर होते-होते तेज ...