अररिया, जुलाई 1 -- अररिया, वरीय संवाददाता। कालाजार के संदिग्ध मरीजों की खोज के लिए जिले में बीते चार जून से 12 जून तक संचालित रोगी खोज अभियान के तहत घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वेक्षण किया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस विशेष अभियान में जिले के 39 गांवों को लक्षित किया गया था। इसमें 9664 घरों व कुल 43,309 की आबादी को चिह्नित किया गया था। अभियान के क्रम में सभी लक्षित गांवों में शत-प्रतिशत कवरेज संभव हो सका। कुल 10,055 घरों व 44,179 की आबादी की स्क्रीनिंग की गयी। इसमें कालाजार के संदिग्ध 12 मरीजों की पहचान की गयी। संदिग्ध सभी मरीजों की जांच की गयी। लेकिन किसी में कालाजार की पुष्टि नहीं हो सकी। इसमें कुल 06 संदिग्ध मरीजों की जांच आरके-39 किट से किया गया। बावजूद इसके एक भी पॉज...