अररिया, जुलाई 15 -- अररिया, संवाददाता। शहर के खेल भवन स्थित इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय थांग-टा मार्शल आर्टस प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथियों में अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक, जिला थांग टा संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा और राष्ट्रीय जज व रेफरी संतोष कुमार शामिल थे। जिला संघ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सब जूनियर बालिका वर्ग -25 किग्रा में अप्रिता पांडे ने स्वर्ण पदक, हेमी लका ने रजत पदक और साक्षी कुमारी ने कांस्य पदक जीता। जबकि 33 किग्रा में जिताना परवीन ने स्वर्ण पदक अदिति आनंद ने रजत पदक और आकृति रंजन ने कांस्य पदक जीता। वहीं 37 किग्रा में अन्याय आनंद ने स्वर्ण पदक, आशना इजहार ने रजत पदक हासिल क...