भागलपुर, फरवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में गुरुवार को साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा संस्कृत के विद्वान और हिंदी साहित्य के महान कवि जानकी वल्लभ शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित साहित्य प्रेमियों के द्वारा जानकी वल्लभ शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण किया गया। इसके बाद परिषद के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा,उप सचिव अरविन्द ठाकुर,पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा,युवा कवि दिवाकर कुमार दिवाकर युवा शायर मो.इंजमाम और सभाध्यक्ष हेमंत यादव ने शास्त्री जी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वक्ताओं ने बताया ...