भागलपुर, जनवरी 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। भारत सरकार पूर्व रक्षा राज्य मंत्री स्व डुमर लाल बैठा की 101वीं जयंती उनके बंगाली टोला स्थित निवास स्थान पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने की। संचालन अमितेश कुमार गुड्डू ने किया। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम स्व.बैठा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने- अपने संबोधन में स्व.बैठा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विकास पुत्र बताया। कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्व.डूमर लाल बैठा का जन्म 1 जनवरी 1924 ई. को हुआ था. जबकि उनका निधन 10 फरवरी को 1997 ई. को हुआ था। वे 1948 ई. में पहली बार सांसद चुने गए।1960 ई. से 63 ई. तक गृहमंत्री रहे, जबकि 1963 से 67 तक केंद्रीय मंत्री रहे। 1974 ई. से...