अररिया, जून 9 -- अररिया, संवाददाता। 18 अप्रैल से राज्य सरकार द्वारा शुरू किया महिला संवाद अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। बताया जाता है कि ये कार्यक्रम फिलहाल 15 जून तक निर्धारित है। प्रशासन और जिला जीविका के पदधारकों का मानना है कि ये कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा है। क्योंकि महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने में अहम योगदान दे रहा है। उन्हें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है। योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की समझ पैदा हो रही है। यही नहीं बल्कि गांव और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से संबंधित बुनियादी जरूरतों को लेकर जमीनी स्तर से फीड बैक भी मिल रहा है। दी गई जानकारी के मुताबिक महिला संवाद कार्यक्रम ने रविवार को अपना 52 दिन पूरा किया। रविवार को जिले के 36 स्थानों पर आयोजित कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.