अररिया, जुलाई 14 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के अररिया शाखा की ओर से जिले के मानिकपुर में धूमधाम से गुरु पूजा महोत्सव मनाया गया। इसमें अररिया जिले के अलावा किशनगंज, सुपौल समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पंडित शेखर कुमार और अरविंद कुमार मुख्य यजमान के रूप में दिखे। महोत्सव के दौरान गायक और गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन के जरिए फिजा में भक्ति का रंग घोल दिया। इस मौके पर आशुतोष जी महाराज के शिष्य स्वामी सुकर्मानंद ने कहा कि एक शिष्य के लिए सभी उत्सवों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव सबसे श्रेष्ठ होता है। यह दिव्य क्षण मात्र आत्मिक स्तर पर महसूस किया जा सकता है। सतगुरु की कृपा से एक शिष्य 'आत्मज्ञान' के माध्यम से परम आनंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.