भागलपुर, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। झारखंड के देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय अबाकस प्रतियोगिता में फारबिसगंज के अबाकस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड,एकसिल्वर और एक कांस्य तीनों मेडल जीतकर फारबिसगंज का नाम रोशन किया है। झारखंड की धार्मिक नगरी देवघर में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड प्रान्त के बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया था। इसमें फारबिसगंज के अर्णव जायसवाल गोल्ड मेडल,आर्य सिंह सिल्वर और आसाया यादव ने कांस्य पदक जीतकर देवघर में फारबिसगंज का परचम लहराया है। खास बात की बिहार और झारखण्ड के प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक और सटीक जवाब देने वाले प्रतिभागियों को अपने लेवल में गोल्ड,सिल्वर और कांस्य पदक मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में मास्टरमाइंड अबाकस में सबसे तेज मैथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.