अररिया, जुलाई 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के अग्रवाल समाज के चार बच्चों ने चार्टड एकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने माता-पिता,शहर समेत जिले को गौरवान्वित किया है। पहली बार एक साथ अग्रवाल समाज के एक साथ चार बच्चों ने चार्टेड एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रचा है। इससे पहले इतनी संख्या में फारबिसगंज से सीए की परीक्षा में सफलता अर्जित नहीं हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेश अग्रवाल और संगीता अग्रवाल के पुत्र रौनक अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में 340 अंक लाकर सीए फाइनल के दोनों ग्रुप की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं सुशील कुमार अग्रवाल और कविता अग्रवाल के पुत्र सार्थक अग्रवाल ने भी अपने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल को दोनों ग्रुप की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता का नाम को रोशन किया है। वहीं संजय...