भागलपुर, फरवरी 10 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में आवास योजना में नाम जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक विभिन्न पंचायतो 5500 से अधिक लाभुकों का नाम आवास योजना के लिए ऑनलाइन जोड़ा गया हैं। यह जानकारी बीडीओ आदित्य प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि योजना को आगामी पांच वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक के लिये मंजूरी दी गयी है। ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार ने आवास प्लस की सूची को अद्यतन करने के लिये आवास प्लस सर्वे 2024 में शुरू किया था। ग्रामीण आवास सर्वे का काम जारी हैं। यह कार्य 31 मार्च तक चलेगा। इस सम्बंध में इन्दिरा आवास पर्यवेक्षक सुमन कुमार ने बताया कि सभी पंचायत में आवास प्लस में नाम जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने बताया कि 09 फरवरी तक धर्मगंज पंचायत में 932,ब्रह्कुम्बा में 313, चौरी में 394, क...