भागलपुर, फरवरी 10 -- अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर गैस गोदाम वार्ड संख्या 12 में खेलने के दौरान अनियंत्रित होकर गरम माड़ से भरे कड़ाही में गिर जाने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है। किशोरी पलासी प्रखंड क्षेत्र के सोहागपुर गैस गोदाम वार्ड संख्या 12 निवासी रंजन ऋषिदेव की बेटी गोदावरी कुमारी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...