भागलपुर, मई 30 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। ललितग्राम थाना पुलिस ने गुरुवार को समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कलिकापुर वार्ड नंबर आदिवासी टोला से 60 लीटर देशी चुलाई व 24 लीटर नेपाली दिलवाले शराब बरामद किया है । हालांकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा । उधर थाना अध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कलिकापुर वार्ड 9 से कुल 84 लीटर नेपाली व देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है। कहा कि तस्कर पुलिस के भनक लगते ही मौके से भागने में सफल रहा । बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है । पुलिस शराब तस्कर का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.