अररिया, मार्च 25 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा भरगामा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। भरगामा के थानेदार राकेश कुमार , अ नि रूपा कुमारी स द ल बल नया भरगामा पहुंच मामले का जायजा लिया। साथ ही भरगामा पुलिस ने मामले के 35वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फारबिसगंज भेज दिया गया है। मंगलवार को एफएसएल की टीम ने नया भरगामा पहुंच मामले की जांच की। पीड़िता के मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि सोमवार की शाम उनकी 15 वर्षीया बेटी रोते व कांपते हुए उसके पास आई।पूछने पर उसने बताया कि युवक मिथिलेश शर्मा ने उसे बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.