अररिया, मार्च 11 -- अररिया। एक संवाददाता फारबिसगंज जोगबनी मुख्य मार्ग स्थित बथनाहा रेलवे क्रॉसिंग के समीप हाइवा की ठोकर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति सच्चिदानंद कर्ण और अभिनव कुमार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.