अररिया, मार्च 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कमलदाहा पंचायत के बखरी गांव में शुरु ...हरे राम हरे कृष्ण का महाअष्टयाम सह अखंड संकीर्तन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके कारण आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। विद्वान पंडितों द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। विभिन्न संकीर्तन मंडली फिल्मी, भक्ति गीत, लोक गीत आदि के धुनों पर हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे गा रहे हैं। शाम में श्रद्धालुओं उमड़ रहे हैं। जिला पार्षद प्रतिनिधि अजीत झा ने बताया कि मंगलवार को हरे राम संकीर्तन का समापन होगा। मौके पर प्रो त्रिलोक नाथ झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार झा, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, जिला पार्षद आकाश राज, कुमोद झा, प्र...