अररिया, अक्टूबर 7 -- अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उदा गांव वार्ड संख्या आठ में घर में सो रही महिला को एक विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश महिला का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश महिला जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के उदा गांव वार्ड संख्या आठ निवासी एजाजुल की पत्नी नसमीन बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...