अररिया, मई 9 -- रानीगंज। एक संवाददाता। शुक्रवार को दिन दहाड़े रानीगंज-अररिया एनएच 327 ई पर हांसा डाकबंगला चौक पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक को गोली मारकर एक लाख दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। घायल सीएसपी संचालक को एक स्थानीय राहगीर ने बाइक पर लेकर इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया, जहां घायल सीएसपी संचालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर गितवास निवासी घायल सीएसपी संचालक परवेज आलम ने बताया कि वे रानीगंज एसबीआई शाखा से पैसे निकालकर अपने घर गितवास जा रहे थे। इसी दौरान डाकबंगला चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले हथियार का भय दिखाकर रोका। इसके बाद लूटपाट करने लगा। विरोध किया तो पेट में गोली मारकर पास में रखे एक लाख दस हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.