भागलपुर, दिसम्बर 3 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को स्थानीय राजेन्द्र चौक में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने कहा कि डॉ. प्रसाद के आदर्श आज भी देश के निर्माण में मार्गदर्शन करते हैं। हमें उनके विचारों को जन-जन तक ले जाना चाहिए।कांग्रेसी नेता करण कु...