भागलपुर, जून 26 -- अररिया। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पोखरिया वार्ड संख्या 12 में सब्जी तोड़ने खेत गई महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्प दंश महिला का इलाज किया जा रहा है। सर्प दंश महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर पोखरिया वार्ड संख्या 12 निवासी चिंतामणि देवी बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.