भागलपुर, फरवरी 23 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के गितवास में रविवार की देर रात वर वधु स्वागत समारोह के दौरान आयोजित भोज में मिले लाखो के गिफ्ट व गहने की चोरी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गितवास निवासी अजय कुमार मंडल ने बताया कि उनके घर में बेटे का वर-वधू स्वागत समारोह चल रहा था। आयोजन में भोज के दौरान स्टेज के समीप ही लोगों से उपहार स्वरूप मिले लाखों के गहने व नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस मामले को लेकर अजय मंडल ने रानीगंज थाना में आवेदन देकर लिखित शिकायत भी की है। इधर मामले को लेकर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर रानीगंज थाना की गश्ती टीम जांच में गयी थी। चोरी की घटना की छानबीन की रही है। रानीगंज फ़ोटो। 01 पीड़ित अजय मंडल।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.