भागलपुर, अगस्त 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय सत्य नारायण मिश्र, अशोक यादव, राम नारायण मिश्र, लालमोहन झा, रामानन्द सिंह यादव आदि ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों का छोटे छोटे बीमारी का इलाज के लिए पांच से छह किलो मीटर दूर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। फिर ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। इससे समय के साथ साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.