भागलपुर, फरवरी 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मंगलवार की शाम सीमावर्ती शहर जोगबनी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने शब-ए-बारात अकीदत के साथ मनाया। शब-ए-बारात पर इबादत करने के लिए शहर भर में कब्रिस्तानों और मजारों पर लोगों ने अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ मांगी। नफिल नमाजे पढ़ी और पवित्र कुरान की तिलावत किया । शब-ए-बारात की रात अकीदत के साथ गुजरी। अकीदतमंदों ने सारी रात नमाज पढ़ी तथा अपने गुनाहों की माफी मांगी और पूर्वजों के लिए फातिहा पढ़ी। शब-ए-बरात पर शहर भर में महफिलों का दौर चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ घर पकवान की खुशबू से महक रहे थे। लोगों ने अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए मजार और कब्रिस्तानों का जियारत कर दुआ मांगी। हर किसी के लब पर यही दुआ जारी रही कि या परवरदिगार हमारे गुनाहों को बख्श दे। हमारे ऊपर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.