अररिया, अप्रैल 8 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। स्थानीय कोठीहाट रोड स्थित केशरी टोला में बीते 10 दिनों से जारी मानव कल्याणार्थ एवं विश्व शांति के लिए अनवरत जारी 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व मानस यज्ञ एवं नवाह संकीर्त्तन के अंतिम दिन मंगलवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस 11दिवसीय जारी यज्ञ का भव्य समापन बुधवार को किया जायेगा। जिसकी तैयारी आयोजन समिति के द्वारा की गई है। समिति के सदस्यों ने बताया की बुधवार को अपराह्न बेला में आयोजन स्थल से शहर में गाजे- बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए सभी प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित कर दिया जायेगा। यज्ञस्थल के समीप पंडितों द्वारा लगातार हवन किया जा रहा है। यज्ञ के अंतिम दिन फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी आदि हज़ारों भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.