भागलपुर, फरवरी 22 -- कुर्साकांटा। सिकटी प्रखंड जदयू के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक बार फिर भवेश राय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचित अध्यक्ष को नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने ताली बजाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में नौशाद आलम सहित सहित कई नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे। पर्यवेक्षक ने कहा कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष काफी सुलझे हुए इंसान है। जमीनी स्तर पर संगठन को ओर अधिक धारदार बनाएंगे। वहीं निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष भवेश राय ने कहा कि काम करने वाले नेताओं को संगठन में लाकर पाटर्भ् को मजबूत बनाऐं। इसके साथ ही सभी कार्यकत्र्ताओं को साथ लेकर चलने और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में योगेन्द्र विश्वास, सुनिल रा...