भागलपुर, जून 11 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी के चलते युवाओं में हताशा व्याप्त है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होना आम बात हो गई है। इन्ही सब मुद्दों के लेकर गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर अररिया जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित युवाओं की भागीदारी रहेगी। यह बातें बुधवार को फारबिसगंज के छुआपट्टी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाद अहमद के अलावे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश राहुल,संजीव शेखर,प्रदीप कर्ण, गौरव गुप्ता आदि मौजूद थे। कांग्रेस जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.