भागलपुर, मार्च 20 -- पलासी (ए.सं) । प्रखंड क्षेत्र के अलग - अलग गांव में अवैध रूप बिजली जलाने व विद्युत ऊर्जा की चोरी को लेकर कनीय अभियंता राजेश कुमार ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विद्युत ऊर्जा की चोरी किये जाने से विभाग को राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है। नामजद पिपरा विजवार वार्ड नंबर 02, पिपरा विजवार वार्ड नंबर 07, पिपरा विजवार वार्ड नंबर 06, दिघली वार्ड नंबर 02, बलुआ कलियागंज वार्ड नंबर 13 के रहने वाले हैं। कनीय अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.