भागलपुर, दिसम्बर 25 -- अररिया/ निज संवाददाता। ईसाई धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस गुरूवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या नौ स्थित ट्रिनिटि एजी चर्च में सेन्टर के पास्टर सेम शन्मुगम की अगुवाई में सुबह नौ बजे प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इस प्रार्थना में विभिन्न समुदाय के दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर पास्टर सेम शन्मुगम ने प्रभु यीशु के संदेश को लोगों के बीच प्रवचन दिया। पास्टर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह प्रेम, दया, क्षमा व करूणा के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने मानव जाति को अंधकार पर प्रकाश, घृणा पर प्रेम और हिंसा पर शांति एवं सद्भाव से विजय प्राप्त करने का पैगाम दिया है। प्रभु ने सभी मानव जाति के प्रति प्रेम व स्नेह की भावना रखने का संदेश दिया है। प्रभु यीशु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.