भागलपुर, जून 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सोनापुर चौक के निकट खेत से घर लौटने के क्रम में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कमलदाहा निवासी पीड़ित शहनवाज पिता मो आजम ने गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पीड़ित शाहनवाज ने बताया कि वे खेत से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सोनापुर चौक के निकट पूर्व से घात लगाए मो असफाक, मो इस्तखार, मो अंजार, मो जफारुल व मो मोसिम लाठी डंडा, चाकू, लोहा का रड़ आदि लेकर घेर लिया और गली गलौज करने लगा। गली देने से मना करने पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। हल्ला करने पर बचने आए भाई अजमत, सारिक, अरशद के साथ भी उनलोगों ने मारपीट किया। यही नहीं उनलोगों ने चांदी का चैन, सोने की अंगूठी और पॉकेट में रखे एक लाख रुपये भी छीन लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.